थोडा सा सुक्रोज हो, थोडा सा सोडियम |
जिंदगी मे प्यार फिर, कभी ना होगा कम |
आइसोटोप प्यार के, कोई होते नहीं |
होता है नयूकिलयर भी, इसका और कहीं |
अपने आप में परिपूर्ण वेलेंसी इसकी,
केमिकल-बाण्डिंग भी ऐसी, है कहीं नहीं |
मन की उमंगें, तरंगें बन पहुंचती जब
रेडियोएक्टिव होता तन, जैसे थोरियम | जिंदगी मे प्यार फिर ***
न दाब, न ताप पर, प्यार रूप बदलता नहीं,
मन होता है हलका, जैसे हीलियम भरी |
मुस्कान करती है किसी कूलेंट सा असर,
जब रूठते है वह, दिल होता है मरकरी |
वासना का एसिड यदि मन-जार मे नहीं है,
देखिए दमकेगा प्यार भी जैसे रेडियम | जिंदगी मे प्यार फिर ***
जिंदगी मे प्यार फिर, कभी ना होगा कम |
आइसोटोप प्यार के, कोई होते नहीं |
होता है नयूकिलयर भी, इसका और कहीं |
अपने आप में परिपूर्ण वेलेंसी इसकी,
केमिकल-बाण्डिंग भी ऐसी, है कहीं नहीं |
मन की उमंगें, तरंगें बन पहुंचती जब
रेडियोएक्टिव होता तन, जैसे थोरियम | जिंदगी मे प्यार फिर ***
न दाब, न ताप पर, प्यार रूप बदलता नहीं,
मन होता है हलका, जैसे हीलियम भरी |
मुस्कान करती है किसी कूलेंट सा असर,
जब रूठते है वह, दिल होता है मरकरी |
वासना का एसिड यदि मन-जार मे नहीं है,
देखिए दमकेगा प्यार भी जैसे रेडियम | जिंदगी मे प्यार फिर ***